Union Cabinet Meeting Today | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Union Cabinet Meeting Today देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। संसद परिसर में हो रही इस बैठक की अध्यक्षता खुद पीएम मोदी कर रहे हैं। (Cabinet Meeting Today) संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) के बीच हो रही इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि इसमें सरकार कई महत्वपूर्ण मुद्दों फैसला ले सकती है और कुछ अहम प्रस्तावों पर मुहर भी लगा सकती है।
Union Cabinet Meeting Today जानकारी के अनुसार, सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को लेकर कई विस्तृत एजेंडा तैयार किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि जारी कैबिनेट बैठक में संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति और आगामी योजनाओं पर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में GOBARdhan Initiative के तहत कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) को बढ़ावा देने वाली नई योजना को मंजूरी मिल सकती है। GOBARdhan का पूरा नाम Galvanizing Organic Bio-Agro Resources Dhan है। बताया जा रहा है कि इस योजना के लिए करीब 24,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। योजना के तहत CBG उत्पादन बढ़ाने, जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने और पाइपलाइन कनेक्टिविटी के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान शामिल हो सकता है।