पुतिन के साथ वार्ता से पहले नाटो सहयोगियों से बात करेंगे बाइडन
पुतिन के साथ वार्ता से पहले नाटो सहयोगियों से बात करेंगे बाइडन
वाशिंगटन, छह दिसंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ फोन पर बात करेंगे जिसमें वह यूक्रेन की सीमा पर रूस द्वारा किये जा रहे सैन्य जमावड़े के बारे में भी चर्चा कर सकते हैं।
एक दिन बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और बाइडन के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस होने वाली है।
नाटो के अन्य सदस्य देशों- ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली के अधिकारी सोमवार को बाइडन के साथ बातचीत में शामिल हो सकते हैं।
एपी यश अमित
अमित

Facebook


