Strait of Hormuz Closed Again : क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, LPG पर भी पड़ सकता है बड़ा असर? ईरान ने फिर क्यों बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, जानिए पूरा मामला

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अगले आदेश तक बंद करने का ऐलान किया है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच उठाए गए इस कदम से वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

Strait of Hormuz Closed Again : क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, LPG पर भी पड़ सकता है बड़ा असर? ईरान ने फिर क्यों बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, जानिए पूरा मामला

Strait of Hormuz Closed Again / Image Source : X

Modified Date: July 12, 2026 / 08:31 am IST
Published Date: July 12, 2026 8:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ी चिंता।
  • अमेरिका और ईरान के बीच फिर तेज हुआ सैन्य टकराव।
  • भारत समेत कई देशों की तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका।

नई दिल्ली : Strait of Hormuz Closed Again :  पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, ‘होर्मुज स्ट्रेट’ (Strait of Hormuz) को बंद करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। IRGC की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अगले आदेश तक होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से बंद रहेगा और कोई भी जहाज बिना मंजूरी के इस रास्ते को पार नहीं कर सकेगा।

सीजफायर के खत्म होने के बाद उठाया कदम

यह कदम अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए सीजफायर के खत्म होने के बाद उठाया गया है। सीजफायर समाप्त होते ही अमेरिकी सेना ने ईरान के कई शहरों पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक शुरू कर दी हैं। इन हवाई हमलों के कारण ईरान के जास्क, बुशहर और असलुयेह जैसे रणनीतिक इलाकों में भीषण धमाके हुए हैं, वहीं बंदर अब्बास और सिरिक जैसे तटीय शहरों में भी जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं।

ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी

अमेरिका द्वारा किए गए इन हवाई हमलों के बाद ईरान और अधिक आक्रामक हो गया है, जिसके कारण उसने होर्मुज स्ट्रेट से होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक यातायात को रोक दिया है। Strait Of Hormuz Closed Trade Blockade 2026 इसके साथ ही, ईरान ने इन हमलों को लेकर अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि वह इस सैन्य कार्रवाई का करारा और जोरदार जवाब देगा।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.