Bukavu School Fire: स्कूल में आग का तांडव, देखते ही देखते मची चीख पुकार, 26 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप, सहम उठा पूरा इलाका

Bukavu School Fire: स्कूल में आग का तांडव, देखते ही देखते मची चीख पुकार, 26 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप, सहम उठा पूरा इलाका

Bukavu School Fire: स्कूल में आग का तांडव, देखते ही देखते मची चीख पुकार, 26 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप, सहम उठा पूरा इलाका

Bukavu School Fire | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 11, 2026 / 07:47 am IST
Published Date: September 11, 2026 7:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • 26 विद्यार्थियों की मौत
  • आग स्कूलों तक फैल गई
  • फुराहा सेकेंडरी स्कूल प्रभावित

बुकावु: Bukavu School Fire पूर्वी कांगो के बुकावु शहर में बृहस्पतिवार को आग लगने की एक घटना में 26 विद्यार्थियों की मौत (26 students killed Congo) हो गई। शहर पर नियंत्रण रखने वाले एक विद्रोही समूह ने यह जानकारी दी। ‘एम23’ विद्रोही समूह के प्रवक्ता लॉरेंस कान्युका ने बताया कि मृतकों में 19 लड़कियां और सात लड़के शामिल हैं।

फुराहा सेकेंडरी स्कूल प्रभावित

Bukavu School Fire उन्होंने बताया कि 29 अन्य लोग स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में उपचाराधीन हैं। स्थानीय प्रशासक मोइज लुबाला ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि आग पहले एक घर में लगी और फिर पास के दो स्कूलों में फैल गई। उन्होंने बताया कि कई छात्र ‘फुराहा सेकेंडरी स्कूल’ (Furaha Secondary School fire) के अंदर फंस गए और कुछ की दम घुटने से मौत हो गई।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

उन्होंने बताया कि घायलों की संख्या इतनी अधिक थी कि चिकित्साकर्मियों के लिए उनका सटीक आंकड़ा रख पाना मुश्किल हो रहा था। लुबाला के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।