ढाका, 25 मार्च (भाषा) बांग्लादेश में बुधवार को कम से कम 40 लोगों को ले जा रही एक बस परिवहन नौका पर चढ़ने की कोशिश करते समय नदी में गिर गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और कई यात्रियों के लापता होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना दक्षिण-पश्चिमी राजबारी में दौलाडिया टर्मिनल पर शाम लगभग 5.15 बजे हुई और बस पद्मा नदी में गिर गई।
घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया, ‘हमारी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ढाका जा रही बस में 40 यात्री सवार थे। वह (दौलाडिया) टर्मिनल पर नौका पर चढ़ते समय नदी में गिर गई।’
निजी टीवी चैनल सोमॉय ने बताया कि गोताखोरों ने अब तक बस से दो महिलाओं के शव बरामद किए हैं और अन्य को निकालने के प्रयास जारी हैं।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन
रंजन