BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Cash Gift to Hindu Families on Diwali: दीवाली से पहले हिन्दू और सिक्ख परिवारों को 10 हजार रुपये तक नकद उपहार.. जारी किया जायेगा ‘त्यौहार कार्ड’

Cash gift to every Hindu and Sikh family before Diwali पंजाब प्रांत में त्यौहारों से पहले हिंदुओं और सिख परिवारों को नकद राशि देगी सरकार

Cash Gift to Hindu Families on Diwali: दीवाली से पहले हिन्दू और सिक्ख परिवारों को 10 हजार रुपये तक नकद उपहार.. जारी किया जायेगा ‘त्यौहार कार्ड’
satya prakash
Published: 23 Oct 2024 | 5:50 pmModified: 23 Oct 2024 | 6:43 pm

लाहौर: पाकिस्तान की पंजाब सरकार गुरु नानक जयंती व दीपावली के मौके पर प्रांत में प्रत्येक सिख और हिंदू परिवार को 10,000 पाकिस्तानी रुपये देगी। कुल 2200 परिवारों को यह राशि दी जाएगी। (Cash gift to every Hindu and Sikh family before Diwali) पाकिस्तान की पंजाब सरकार प्रांत में प्रत्येक सिख व हिंदू परिवार को एक ‘त्यौहार कार्ड’ जारी करेगी, जिसके तहत गुरु नानक जंयती और दीपावली के मौके पर उन्हें 10,000 पाकिस्तानी रुपये दिये जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि गुरु नानक देव की 555वीं जयंती मनाने के लिए अगले महीने आने वाले विदेशी तीर्थयात्रियों के वास्ते विशेष व्यवस्था की गई है।

Cyclone Dana Alert: स्कूल-कॉलेज बंद, राष्ट्रपति का दौरा टला, 178 ट्रेनें रद्द, चक्रवाती तूफान से भारी बारिश का अनुमान, इन राज्यों में अलर्ट

Diwali celebration in Pakistan

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ‘हमारे हिंदू और सिख भाइयों’ को त्यौहार कार्ड जारी करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने 2,200 सिख और हिंदू परिवारों के लिए ‘त्यौहार कार्ड’ जारी करने की मंजूरी दी है। इस वर्ष से इन 2,200 परिवारों को त्यौहार कार्ड के तहत ये धनराशि प्रत्येक वर्ष दी जाएगी।

‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) के अतिरिक्त सचिव सैफुल्लाह खोखर ने बताया कि विदेशी तीर्थयात्रियों को वीजा जारी करने की सुविधा के लिए एक वीजा स्वचालन प्रणाली शुरू की गई है, जिसमें भारत से 3,000 से अधिक और अन्य देशों से आने वाले 1,000 सिख तीर्थयात्री शामिल हैं। (Cash gift to every Hindu and Sikh family before Diwali) इन सभी श्रद्धालुओं के अगले महीने गुरु नानक देव की 555वीं जयंती मनाने के लिए यहां आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के अलावा सिख तीर्थयात्रियों के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की जा रही है।

इसके अलावा, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड के 100 सुरक्षा गार्डों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  खोखर ने बताया, “तीर्थयात्रियों के स्वागत में कोई कसर न रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाओं पर बारीकी से निगरानी की जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि भारत से सिख तीर्थयात्रियों के 14 नवंबर को वाघा सीमा के माध्यम से पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Pakistan govt to give cash to Hindu and Sikh families ahead of festivals in Punjab province

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

01 Oct 2026 | 4:49 pm
फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

01 Oct 2026 | 4:30 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

01 Oct 2026 | 4:13 pm