चीन और भूटान ने निर्विवाद क्षेत्रों में सीमा निर्धारण पर चर्चा की

Ads

चीन और भूटान ने निर्विवाद क्षेत्रों में सीमा निर्धारण पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 08:40 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 08:40 PM IST

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, एक अप्रैल (भाषा) चीन और भूटान ने बुधवार को उन क्षेत्रों में सीमा निर्धारण पर चर्चा की, जहां ‘‘कोई विवाद नहीं है’’।

दोनों पक्षों ने अपने सीमा मुद्दों पर 15वीं विशेषज्ञ समूह की बैठक के दौरान ये चर्चा की।

वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि यहां आयोजित विशेषज्ञ समूह की बैठक में दोनों पक्षों ने हाल के वर्षों में चीन-भूटान सीमा वार्ता में हुई प्रगति की पुष्टि की।

इसमें कहा गया है कि दोनों पक्षों ने तीन-चरणीय रूपरेखा के कार्यान्वयन में और प्रगति करने के लिए मैत्रीपूर्ण माहौल में रचनात्मक चर्चा की।

बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष सीमा वार्ता की गति को बनाए रखने और आपसी सहमति से सुविधाजनक तिथियों पर भूटान में विशेषज्ञ समूह की बैठक का अगला दौर आयोजित करने पर सहमत हुए।

बयान के मुताबिक, विशेषज्ञ समूह की बैठक से इतर चीन-भूटान सीमा के परिसीमन और निर्धारण पर संयुक्त तकनीकी टीम की तीसरी बैठक में भी निर्विवाद क्षेत्रों में सीमा निर्धारण पर चर्चा हुई।

भाषा शफीक नरेश

नरेश