बीजिंग, 18 अगस्त (भाषा) चीन ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के उस निर्देश की कड़ी आलोचना की, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए दो विश्वविद्यालयों को दो चीनी संस्थाओं के साथ सहयोग को समाप्त करने को कहा गया है।
चीन का कहना है कि इस निर्देश से शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सामान्य सहयोग बाधित होगी।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियांग ने कहा कि चीन शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सामान्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सीमित करने या उसमें बाधा डालने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के विचार को गलत तरीके से इस्तेमाल करने का विरोध करता है।
वह ऑस्ट्रेलिया से आई उन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनके मुताबिक पेनी वोंग ने ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड को क्रमशः शेंडोंग यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के साथ अपना सहयोग समाप्त करने करने को कहा है।
अमेरिका के रक्षामंत्रालय पेंटागन ने हाल में शेंडोंग विश्वविद्यालय को उन विदेशी संस्थानों की सूची में शामिल किया है जो ‘‘समस्या उत्पन्न करने वाली गतिविधियों’ में संलिप्त हैं।
भाषा धीरज पवनेश
पवनेश