नागरिक समाज के सदस्यों, अधिवक्ताओं ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
नागरिक समाज के सदस्यों, अधिवक्ताओं ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
लाहौर, 14 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी में एक अदालत परिसर में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में नागरिक समाज के सदस्यों और अधिवक्ताओं के एक समूह ने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
औपनिवेशिक प्रशासन को दमनकारी शक्तियां प्रदान करने वाले ‘रॉलेट एक्ट’ के खिलाफ 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के अमृतसर स्थित एक बाग में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों पर अंग्रेज सेना ने बिना किसी उकसावे के गोलियां चलाईं थीं।
लाहौर उच्च न्यायालय के डेमोक्रेटिक लॉन में आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूदा लोगों ने जान गवाने वालों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कीं।
कार्यक्रम आयोजित करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष इम्तियाज राशिद कुरेश ने कहा कि इस घटना ने स्वतंत्रता आंदोलन में एक नयी भावना और गति का संचार किया।
इस संगठन के प्रमुख संरक्षक राजा जुल्करनैन ने कहा कि निहत्थे और निर्दोष लोगों ने दमन और अत्याचार के खिलाफ अपने प्राणों की आहुति दी, जिससे स्वतंत्रता की नींव पड़ी।
भाषा यासिर अमित
अमित

Facebook


