ईरान के हमले के बाद कंटेनर पोत को चालक दल ने छोड़ा: ब्रिटिश सेना

ईरान के हमले के बाद कंटेनर पोत को चालक दल ने छोड़ा: ब्रिटिश सेना

ईरान के हमले के बाद कंटेनर पोत को चालक दल ने छोड़ा: ब्रिटिश सेना
Modified Date: July 12, 2026 / 09:05 am IST
Published Date: July 12, 2026 9:05 am IST

दुबई, 12 जुलाई (एपी) होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के हमले की चपेट में आए साइप्रस के ध्वज वाले कंटेनर पोत में आग लगने के बाद चालक दल ने उसे छोड़ दिया है। ब्रिटिश सेना ने यह जानकारी दी।

ब्रिटिश सेना की निगरानी में काम करने वाले ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ केंद्र ने बताया कि पोत ओमान के समुद्र तट के करीब वाले मार्ग से गुजर रहा था।

केंद्र ने बताया कि पोत में आग लगने के बाद चालक दल के सदस्यों ने उसे छोड़ दिया।

पोत ईरान के जलक्षेत्र से बचते हुए फारस की खाड़ी में आने-जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं।

‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले में साइप्रस के ध्वज वाला एक कंटेनर पोत ईरान के हमले की चपेट में आ गया जिससे उसके इंजन कक्ष को काफी नुकसान पहुंचा तथा चालक दल का एक असैन्य सदस्य लापता है। एपी सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में