वेलेंटाइंस डे से जंजीरों में जकड़े थे कपल.. चेन बांध कर..कर रहा था प्रयोग.. अब हो गई ये हालत!

वेलेंटाइंस डे से जंजीरों में जकड़े थे कपल.. चेन बांध कर..कर रहा था प्रयोग.. अब हो गई ये हालत!

वेलेंटाइंस डे से जंजीरों में जकड़े थे कपल.. चेन बांध कर..कर रहा था प्रयोग.. अब हो गई ये हालत!
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: June 18, 2021 9:34 am IST

यूक्रेन। जंजीर से जकड़े 29 साल की विक्टोरिया और 33 साल के एलेक्जेंडर ने जंजीर कटने के बाद अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। बेड़ियों से बाहर आत ही विक्टोरिया ‘हुर्रे’ बोलते हुए खुशी से उछल पड़ी। विक्टोरिया ने कहा ,’मैं अपनी जिंदगी आजाद तरीके से जीना चाहती हूं और अपना एक अलग व्यक्तित्व बनाना चाहती हूं। आखिरकार मैं आजाद हूं।’

पढ़ें- ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद ने की सुसाइड क…

यूक्रेन के इस कपल ने अपने प्यार को परखने के लिए वेलेंटाइन डे पर एक-दूसरे को जंजीर से बांधा था। 123 दिन के बाद इस कपल ने अपनी जंजीरें कटवा ली और आजाद होते ही दोनों ने तुरंत ब्रेकअप भी कर लिया। इस कपल ने अपनी चेन उसी स्मारक के पास कटवाई जहां वो एकसाथ इसमें बंधे थे। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन कट जाने के बाद एलेक्जेंडर ने कहा, ‘हमें समर्थन देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हम खुश थे और अब हम अपने जीवन में इस अनुभव को पाकर और खुश हैं। यूक्रेन में इस तरह का रिकॉर्ड बनाने पर हमें गर्व है।’

पढ़ें- अनजान नंबर से कॉल.. सुरीली आवाज.. थोड़ी तारीफ.. फां…

कपल ने स्वीकार किया कि बिना किसी स्पेस और प्राइवेसी के एक दूसरे के साथ रहने से उनके रिश्तों में दरार आई और इसकी वजह से उन्हें अपनी शादी कैंसिल करने का फैसला करना पड़ा।

पढ़ें- अनजान नंबर से कॉल.. सुरीली आवाज.. थोड़ी तारीफ.. फां…

एलेक्जेंडर ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमारे बीच दिक्कतें बढ़ती जा रही थीं।’ एलेक्जेंडर ने लिखा, ‘जैसे ही हम एक अच्छी स्थिति में आते थे, वैसे ही दो खराब चीजें हमारे साथ हो जाती थीं। विक्टोरिया अपनी पहली जिंदगी में वापस जाना चाहती थी। वो उन चीजों को याद करती थी, जो वो पहले करना पसंद करती थी। मैंने उसे सुझाव दिया कि वो मेरे साथ रहकर भी वो सब कर सकती है लेकिन उसने इस पर ठीक से जवाब नहीं दिया।’

पढ़ें- IAS लोकेश जांगिड़ ने DGP से मांगी अपनी और परिवार की…

एलेक्जेंडर ने कहा कि जब विक्टोरिया मेकअप करती थी, उस समय उसके बगल में बैठे रहने से मैं परेशान हो जाता था। एलेक्जेंडर ने लिखा, ‘सुबह-सुबह घंटों तक शीशे के सामने बैठना मुझे पसंद नहीं है। खाना बनाने या फोन पर बात करते हुए मुझे शोर से परेशानी होती थी। हम पूरी कोशिश कर रहे थे कि हमारा झगड़ा आगे ना बढ़े।’

दोनों के बीच एक और बड़ी समस्या टॉयलेट इस्तेमाल करने को लेकर थी। विक्टोरिया एलेक्जेंडर को लेडीज टॉयलेट में लेकर जाती थी जो उसे अच्छा नहीं लगता था। इसके साथ ही जंजीर की वजह से दोनों की कलाई में दर्द और जलन होने लगी थी। साथ में बंधे कपल की ये चेन यूक्रेन रिकॉर्ड्स के प्रमुख विटाली जोरिन की निगरानी में काटी गई।

 

 

 

 


लेखक के बारे में