कोविड 19 महामारी से लड़ने लंदन शहर नगर निगम ने भारत को दी बड़ी मदद, ब्रिटिश नागरिकों से की अपील

कोविड 19 महामारी से लड़ने लंदन शहर नगर निगम ने भारत को दी बड़ी मदद, ब्रिटिश नागरिकों से की अपील

कोविड 19 महामारी से लड़ने  लंदन शहर नगर निगम ने भारत को दी बड़ी मदद, ब्रिटिश नागरिकों से की अपील
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: May 27, 2021 2:59 pm IST

लंदन, 27 मई (भाषा) कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद करते हुए लंदन शहर नगर निगम ने बृहस्पतिवार को 25 हजार पाउंड (करीब 25 लाख रुपये) का दान दिया और अन्य संस्थानों से भी मदद की अपील की।

लंदन शहर नगर निगम ने यह मदद कोरोना वायरस पर बनी आपदा आपात समिति (डीईसी) की अपील पर की है जो भारत को चिकित्सा आपूर्ति, इलाज सुविधा और रणनीतिक मदद पहुंचा रही है।

पढ़ें- WhatsApp ने भारत सरकार के खिलाफ दायर किया मुकदमा, क…

लंदन शहर नगर निगम की वित्त मामलों की समिति के अध्यक्ष जेमी इंघाम क्लार्क ने कहा,‘‘ शहर के भारत के साथ लंबे और मजबूत संबंध है और उस देश की स्थिति बहुत चिंताजनक है। महामारी की वजह से वहां के लोगों को अति आवश्यक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की गंभीर कोशिश करने की जरूरत है।’’

पढ़ें- गुड न्यूज, 12 से 17 साल के बच्चों में सौ फीसदी कार…

उन्होंने कहा, ‘‘मैं शहर या पूरी राजधानी में मौजूद कारोबारों या संगठनों से आह्वान करूंगा कि जो सक्षम हैं वे योगदान करें और डीईसी की अपील पर दान के हमारे अभियान में शामिल हों। यह वास्तव में भारत में लोगों के जीवन में बदलाव लाएगा और महामारी की वजह से मुश्किल का सामना कर रही वहां की आबादी को राहत देगा।’’

 


लेखक के बारे में