नववर्ष पर लॉकडाउन के बीच चीन के शियान शहर में कोविड के मामलों में वृद्धि जारी रही

नववर्ष पर लॉकडाउन के बीच चीन के शियान शहर में कोविड के मामलों में वृद्धि जारी रही

नववर्ष पर लॉकडाउन के बीच चीन के शियान शहर में कोविड के मामलों में वृद्धि जारी रही
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: January 2, 2022 8:10 pm IST

बीजिंग, दो जनवरी (भाषा) चीन के शियान शहर में पिछले 10 दिनों से लॉकडाउन लगे होने के बीच वहां नववर्ष पर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि जारी रही। लगभग तीन हफ्तों में शहर में संक्रमण के 1,500 से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि देश के अन्य हिस्सों में 200 नये मामले सामने आए हैं।

शियान, एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है और वहां प्रसिद्ध टेराकोटा योद्धा संग्रहालय है। शहर में शनिवार को संक्रमण के 122 नये मामले सामने आए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के मुताबिक उत्तर-पश्चिम शांक्शी प्रांत की राजधानी शियान में नौ दिसंबर से संक्रमण के 1,573 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

भाषा सुभाष देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में