हवाना, 27 फरवरी (एपी) क्यूबा के उप विदेश मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि क्यूबा के जलक्षेत्र में एक अमेरिकी नौका पर हुई घातक गोलीबारी के बाद क्यूबा सरकार अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है।
कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियो ने कहा कि क्यूबा सरकार अमेरिकी अधिकारियों के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि क्यूबा इस बारे में अमेरिका से जानकारी मांगने की योजना बना रहा है कि इस घटना में शामिल संदिग्धों कौन थे और उन्होंने आगे की यात्राओें के लिए किन साधनों का इस्तेमाल किया,
उप विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने ‘‘तथ्यों को स्पष्ट करने में सहयोग करने की इच्छा’’ दिखाई है।
क्यूबा के गृह मंत्रालय ने बताया कि उसके सैनिकों ने फ्लोरिडा के पंजीकरण वाली एक स्पीड बोट पर सवार चार लोगों को मार गिराया और छह अन्य को घायल कर दिया। स्पीडबोट में अमेरिका से 10 हथियारबंद अमेरिकी नागरिक सवार थे।
सरकार ने बताया कि नौका क्यूबा के जलक्षेत्र में घुस आई थी और उसकी तरफ से पहले सैनिकों पर गोली चलाई गई, जिसमें क्यूबा का एक अधिकारी घायल हो गया।
अमेरिका के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस घटना में कम से कम एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई और अन्य घायल हो गया।
अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि 10 सदस्यीय दल का एक अन्य सदस्य वीजा पर अमेरिका में था और कई अन्य संभवत: ग्रीन कार्ड धारक थे।
एपी सुरभि मनीषा
मनीषा