कुमामोतो (जापान), 31 जुलाई (एपी) जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। कुमामोतो प्रांत की सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इस भूकंप के कारण एक मॉल में विस्फोट हुआ, एक कारखाने की चिमनी गिर गई और कई मकान जमींदोज हो गए।
जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था।
अधिकारियों ने बताया कि इस आपदा के कारण 34 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत के कारण की जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया था कि 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।
तलाश दलों ने कुमामोतो क्षेत्र में शुक्रवार को भी अपना अभियान जारी रखा।
एपी सिम्मी गोला
गोला