Bhiwandi Building Collapse | Photo Credit: AI
भिवंडी: Bhiwandi Building Collapse महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चार मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मलबे में कई लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
Bhiwandi Building Collapse मिली जानकारी के अनुसार, घटना भिवंडी का है। बताया जा रहा है कि 30 जुलाई की देर रात बिल्डिंग थोड़ी झुक गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खुलासा किया कि पिछले कुछ दिनों से इस पुरानी इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था। ठेकेदार और मजदूरों ने मरम्मत के दौरान इमारत के 3 पिलर तोड़ दिए थे। पिलर टूटने की वजह से इमारत की नींव कमजोर हो गई और वो अपना संतुलन खोकर पूरी तरह जमींदोज हो गई।
घटना के बाद NDRF की टीमों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची NDRF की टीम ने बिल्डिंग के मलबे से एक महिला को सुरक्षित जिंदा बचाया। उसे इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बिल्डिंग में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। कम से कम तीन से चार मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका है।
#WATCH | Bhiwandi. Maharashtra: NDRF teams safely rescues a woman alive from the debris of the collapsed building in Bhiwandi.
She has been shifted to a nearby hospital for treatment. Rescue operations are ongoing. https://t.co/vAMFcJbxzi pic.twitter.com/r9TMlbdwTt
— ANI (@ANI) July 30, 2026