Stock Market Today: आज किस शेयर की खुलेगी किस्मत और किसकी डूबेगी नैया? स्विगी समेत इन स्टॉक्स पर गिफ्ट निफ्टी ने दिया बड़ा संकेत

Ads

Stock Market Today: आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) की शुरुआत मजबूती के साथ होने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी के सकारात्मक संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। आज स्विगी, आईटीसी, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील समेत कई शेयरों पर खास नजर रहेगी। क्योंकि इनमें खबरों और अपडेट्स के चलते अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 08:56 AM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 08:59 AM IST

(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी ने बाजार के लिए दिए मजबूत संकेत।
  • आज आईटीसी, मारुति और स्विगी समेत कई शेयर रहेंगे फोकस में।
  • टाटा स्टील और मझगांव डॉक ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए।

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) की शुरुआत सकारात्मक होने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी के मजबूत संकेतों से बाजार में अच्छी शुरुआत के आसार बने हुए हैं। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 24,449 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि घरेलू बाजार हरे निशान में खुल सकता है। वहीं इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 77,928.15 और निफ्टी 0.28 फीसदी चढ़कर 24,317.15 अंक पर बंद हुआ था।

आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर नजर

आज कई बड़ी कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें आईटीसी, मारुति सुजुकी इंडिया, बजाज फिनसर्व, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के वित्तीय नतीजों का असर उनके शेयरों पर देखने को मिल सकता है। अच्छे नतीजे आने पर शेयरों में तेजी आ सकती है। जबकि उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन होने पर दबाव भी देखने को मिल सकता है।

इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल

आज टोरेंट फार्मा, स्विगी, टाटा स्टील, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल और एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स के शेयर भी चर्चा में रहेंगे। टाटा स्टील का जून तिमाही का शुद्ध लाभ बढ़कर 2,318 करोड़ रुपये रहा। टोरेंट फार्मा ने भी मुनाफे और राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं, स्विगी का शुद्ध घाटा घटकर 791 करोड़ रुपये रह गया। जो पिछले साल की समान तिमाही से बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। मझगांव डॉक ने भी मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं।

डिफेंस और ऑर्डर से जुड़े शेयर भी फोकस में

नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल ने डीआरडीओ के साथ सोडियम बोरोहाइड्राइड के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए समझौता किया है। इससे कंपनी के शेयरों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। वहीं, एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से 2,205 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद इस शेयर (Stock Market Today) में भी निवेशकों की खास दिलचस्पी देखने को मिल सकती है।

वैश्विक बाजारों से भी मिल रहे अच्छे संकेत

विदेशी बाजारों का माहौल भी फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में जोरदार तेजी दर्ज की गई। माइक्रोसॉफ्ट और चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। जिससे नैस्डैक, डॉओ जोन्स और एसएंडपी 500 सभी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार भी पिछले दिनों की गिरावट से उबरकर रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों के इन पॉजिटिव संकेतों का असर आज घरेलू शेयर बाजार (Stock Market Today) पर भी देखने को मिल सकता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

31 जुलाई को शेयर बाजार के लिए क्या संकेत हैं?

गिफ्ट निफ्टी के सकारात्मक संकेतों के चलते बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ होने की उम्मीद है।

आज किन शेयरों पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी?

स्विगी, टाटा स्टील, आईटीसी, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, डिक्सन टेक्नोलॉजीज और सन फार्मा जैसे शेयर फोकस में रहेंगे।

स्विगी क्यों चर्चा में है?

जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा घटकर 791 करोड़ रुपये रह गया, जिससे शेयर पर निवेशकों की नजर है।

टाटा स्टील के नतीजे कैसे रहे?

कंपनी का जून तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 11.6% बढ़कर 2,318 करोड़ रुपये रहा।