बांग्लादेश: प्रधानमंत्री रहमान यूएनजीए के संबोधन में रोहिंग्या, जलवायु मुद्दे प्रमुखता से उठाएंगे

Ads

बांग्लादेश: प्रधानमंत्री रहमान यूएनजीए के संबोधन में रोहिंग्या, जलवायु मुद्दे प्रमुखता से उठाएंगे

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 05:54 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 05:54 PM IST

ढाका, 20 सितंबर (भाषा) बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में अपना पहला संबोधन बांग्ला भाषा में देंगे और इस दौरान वह रोहिंग्या संकट, जलवायु परिवर्तन और अपनी सरकार के लोकतांत्रिक एजेंडे को प्रमुखता से उठाएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ ने रविवार को बताया कि रहमान 21 सितंबर को ढाका से न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे।

रहमान की यह यात्रा प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनकी पहली भागीदारी होगी और फरवरी में सत्ता में आई मौजूदा बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सरकार की भी यह पहली यूएनजीए उपस्थिति होगी।

बीएसएस के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर रहमान कुवैत के युवराज और क्रोएशिया, भूटान, थाईलैंड, पाकिस्तान तथा हैती के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन बैठकों में राजनीतिक और आर्थिक संबंधों, व्यापार एवं निवेश, विकास सहयोग, रोहिंग्या संकट तथा आपसी हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश