गाजा में इजराइली हमलों के बाद और शव मिले, मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हुई

गाजा में इजराइली हमलों के बाद और शव मिले, मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हुई

गाजा में इजराइली हमलों के बाद और शव मिले, मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हुई
Modified Date: November 1, 2024 / 05:07 pm IST
Published Date: November 1, 2024 5:07 pm IST

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी), एक नवंबर (एपी) मध्य गाजा पट्टी में इजराइली हमलों के बाद और शव बरामद होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं।

बृहस्पतिवार को मध्य नुसीरत शरणार्थी शिविर पर हुए दो हमलों में शुरुआत में 16 लोगों की मौत की खबर मिली थी, लेकिन अल-अकसा अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि अब भी शव लाए जा रहे हैं।

अस्पताल ने बताया कि हमले में मारे गए कुल 21 लोगों के शव अस्पताल लाए गए हैं।

अकसा अस्पताल में एक परिवार ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के पत्रकारों को बताया कि एक हमले में 18 महीने के बच्चे तथा उसकी 10 साल की बहन की मौत हो गई जबकि बच्चों की मां शुक्रवार से लापता है और पिता की चार महीने पहले इजराइली हवाई हमले में मौत हो चुकी है।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दीर-अल बलाह में एक मोटरसाइकिल और एक मकान पर हुए हमलों में चार और लोगों की मौत हुई, जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई।

इज़राइली सेना ने हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि उसने बृहस्पतिवार को मध्य और दक्षिणी गाजा में सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि गाजा पट्टी पर इज़राइल के ज़बरदस्त हमले में सात अक्टूबर, 2023 से 43,000 से ज़्यादा फ़लस्तीनी मारे गए हैं और मृतकों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं।

इज़राइल ने सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद गाजा पर बमबारी शुरू की, जब आतंकवादियों ने लगभग 1,200 लोगों को मार डाला और लगभग 250 बंधकों को अपने साथ गाजा ले गए।

एपी जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में