वायरस का डेल्टा स्वरूप सबसे ज्यादा घातक, 85 देशों में मचा रहा तबाही, WHO ने जारी की चेतावनी
वायरस का डेल्टा स्वरूप सबसे ज्यादा घातक, 85 देशों में मचा रहा तबाही, WHO ने जारी की चेतावनी
लंदन, (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा है कि कोरोना वायरस का भारत में पहली बार पाया गया ‘डेल्टा’ स्वरूप अब तक का सबसे संक्रामक प्रकार है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अब यह स्वरूप कम से कम 85 देशों में फैल रहा है।
Read More News: इस देश के स्वास्थ्य सचिव का महिला सहकर्मी के साथ प्राइवेट वीडियो हुआ वायरल, इस हाल में CCTV कैमरे में हुए कैद
शुक्रवार को हुई प्रेस वार्ता में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेडरोस आधानोम घेबरेसस ने कहा कि गरीब देशों में टीके की अनुपलब्धता डेल्टा स्वरूप के प्रसार में सहायक सिद्ध हो रही है।
Read More News: डेडली Delta Plus…इस वेरिएंट से लड़ने के लिए हम कितने तैयार हैं?
उन्होंने एक बैठक में शामिल होने के बाद कहा कि अमीर देश विकासशील देशों को तत्काल टीका नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा, “वे (गरीब देश) निराश हैं क्योंकि उनके पास टीके नहीं हैं।” घेबरेसस ने कहा, “अगर टीका नहीं तो आप क्या साझा करेंगे?”
Read More News: Delta Plus पर सियासी शोर… विपक्ष ने पूछा- इसके प्रसार को रोकने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं?

Facebook


