ड्रैगन की ना’पाक’ चाल, कश्मीर मुद्दे पर यूएन से की गुप्त बैठक बुलाने की मांग

ड्रैगन की ना'पाक' चाल, कश्मीर मुद्दे पर यूएन से की गुप्त बैठक बुलाने की मांग

ड्रैगन की ना’पाक’ चाल, कश्मीर मुद्दे पर यूएन से की गुप्त बैठक बुलाने की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: August 15, 2019 10:02 am IST

नईदिल्ली। पा​किस्तान की हमेशा तरफदारी करने वाले देश चीन ने जम्मू कश्मीर के मसले पर यूएन से गुप्त बैठक बुलाए जाने की मांग की है। चीन की इस मांग को पाकिस्तान के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। पाकिस्तान ने पोलैंड सहित कई देशों को इस संबंध में चिट्ठी लिखी है।

read more : कोरबा सांसद ने प्रदेश में नया जिला और एलिफेंट रिजर्व का किया स्वागत, कोरिया में नए जिले पर कह दी ये बात

जानकारी के अनुसार चीन की इस मांग पर अभी तक कोई फैसला नही लिया गया है। चीन ने जो मांग यूएन में रखी है उसका नाम इंडिया पाकिस्तान क्यूश्नन रखा गया है। बता दें कि पाकिस्तान धारा 370 हटाने के मुद्दे को वैश्विक मुद्दा बनाकर यूएन से इस पर दखल देने की मांग कर रहा है। जबकि अभी तक चीन को छोड़ किसी देश ने पाकिस्तान की मांग का समर्थन नही किया है और इसे द्विपक्षीय तरीके से हल करने की सलाह दी है।

read more : रक्षाबंधन पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 

पाकिस्तान ने अगस्त माह के लिए युनियन कां​उसिंल के अध्यक्ष देश पौलैंड को एक पत्र लिखकर यूएन की बैठक बुलाने की मांग की थी। फिलहाल पोलैंड इसपर अभी तक कोई फैसला नही लिया है। लेकिन चीन के दखल देने के बाद यह बैठक जल्द ही बुलाई जा सकती है। पाकिस्तान भारत के कदम को गैरकानूनी और यूएन रिजोल्यूशन के खिलाफ मान रहा है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com