लॉस एंजिलिस, चार अगस्त (एपी) अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो और उद्योगपति जेफ बेजोस द्वारा वित्तपोषित संस्थाओं ने पृथ्वी की सबसे अधिक संकटग्रस्त 100 प्रजातियों के संरक्षण के लिए 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की एक नयी पहल शुरू की है। इन प्रजातियों में संकटग्रस्त लीमर, सैलामैंडर, पैंगोलिन, जंगली सूअर और एकिडना आदि शामिल हैं।
डिकैप्रियो की संस्था ‘री:वाइल्ड’ और ‘बेजोस अर्थ फंड’ इस ‘फीनिक्स स्पीशीज प्रोजेक्ट’ का नेतृत्व कर रहे हैं। दोनों संगठनों ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह इतिहास का सबसे बड़ा एकल कोष है, जो विशेष रूप से अत्यंत संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए समर्पित है।
गौरतलब है कि जलवायु परिवर्तन के कारण जिन प्रजातियों के प्राकृतिक आवास और अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है, डिकैप्रियो पिछले कई वर्षों से उनके संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर समन्वित प्रयास की अवधारणा पर काम कर रहे हैं।
एपी रवि कांत रवि कांत पवनेश
पवनेश