दिनेश गुणवर्धने को नियुक्त किया गया श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री

Ads

दिनेश गुणवर्धने को नियुक्त किया गया श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री

  •  
  • Publish Date - July 22, 2022 / 10:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

कोलंबो, 22 जुलाई (भाषा) वरिष्ठ नेता दिनेश गुणवर्धने को शुक्रवार को श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई।

गुणवर्धने को अप्रैल में, पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यकाल के दौरान गृह मंत्री बनाया गया था। वह विदेश मंत्री और शिक्षा मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री पद खाली हो गया था। छह बार प्रधानमंत्री रह चुके विक्रमसिंघे ने बृहस्पतिवार को देश के आठवें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की थी।

उन्होंने देश के सामने आ रहे अभूतपूर्व आर्थिक संकट को दूर करने के लिए सभी दलों से मिलकर काम करने का आह्वान किया है।

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी