कोलंबिया। दुनियाभर में ड्रग तस्करी के लिए अपनी पहचान बना चूका कोलंबिया इन दिनों एक कुत्ते की खोज में निकला है।दरअसल एयरपोर्ट में सोंब्रा नाम का कुत्ता जहां सरकार के सामने अपनी ईमानदारी प्रस्तुत कर 68 करोड़ का ड्रग पकड़वा चूका है। वहीं अब ड्रग माफिया इस खास कुत्ते को जान से मारने का प्लान बना लिए है। जिसके चलते उन्होंने सोंब्रा को जिंदा या मुर्दा पकड़कर लाने के लिए 50 लाख रुपये का इनाम रखा है।आपको बता दें कि सोंब्रा ने कई तस्करों का जीना मुश्किल कर दिया है। उसने 2 साल में करीब 68 करोड़ रुपये का ड्रग पकड़वाने में मदद की है।
Nuestro can “Sombra” fue la mejor durante los entrenamientos en detección de drogas ilícitas, en los últimos tres años se convirtió en el tormento de “Otoniel” incautandole 9 toneladas de cocaína #ConozcaMás a “Sombra” en el desfile #20DeJulio #COLOMBIAunasolaFuerza pic.twitter.com/a6tWpjkdiQ
— Policía Antinarcóticos (@PoliciaAntiNar) July 20, 2018
इस कुत्ते के बारे में कोलंबिया की पुलिस ने खुद इस कुत्ते के बारे में ट्वीट कर लोगों को इस बात की जानकारी दी है।ज्ञात हो कि जर्मन शेफर्ड सोंब्रा पिछले 2 साल से कोलंबिया के पुलिस विभाग में काम करता है। अब तक इसकी मुस्तैदी के चलते पुलिस ने 245 अपराधियों की गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सोब्रा की बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलता है। इसके साथ 2 खास गनमैन भी रहते हैं। एयरपोर्ट पर पीक आवर्स में करीब 6 घंटे के लिए कुत्ते को ड्यूटी पर रखा जाता है। कुत्ते के साथ काम करने वाले पुलिसकर्मी बताते हैं कि यह अन्य कुत्तों से काफी तेज है। कुत्ते की उम्र करीब 6 साल है।
वेब डेस्क IBC24