Donald Trump Oil Refinery Deal: ईरान-इजरायल की मारा-मारी के बीच ट्रंप ने क्रैक कर ली नई डील, अमेरिका में होने जा रहा कुछ बड़ा, भारत का भी जिक्र

Ads

Donald Trump Oil Refinery Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के Brownsville, Texas में एक नई ऑयल रिफाइनरी खोली जा रही है।

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 10:47 AM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 11:09 AM IST

trump news/ image source: RAWPIXEL

HIGHLIGHTS
  • ट्रंप का बड़ा ऊर्जा ऐलान
  • टेक्सास में नई ऑयल रिफाइनरी
  • 300 बिलियन डॉलर की डील

Donald Trump Oil Refinery Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के Brownsville, Texas में एक नई ऑयल रिफाइनरी खोली जा रही है। ट्रंप के मुताबिक यह अमेरिका में पिछले करीब 50 साल में बनने वाली पहली नई ऑयल रिफाइनरी होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट अमेरिका के ऊर्जा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम है और इससे देश की ऊर्जा ताकत और मजबूत होगी। ट्रंप ने अपने पोस्ट में इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि इससे अमेरिका फिर से ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत स्थिति हासिल करेगा।

Iran Israel War: ऑयल रिफाइनरी $300 बिलियन डॉलर की ऐतेहासिक डील है-ट्रंप

ट्रंप ने बताया कि यह करीब 300 बिलियन डॉलर (300 अरब डॉलर) की ऐतिहासिक डील है, जिसे अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी ऊर्जा डील में से एक माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के जरिए बड़े पैमाने पर निवेश अमेरिका में आ रहा है। ट्रंप ने खास तौर पर भारत के साझेदारों और भारत की बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी Reliance Industries का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस निवेश से अमेरिका में अरबों डॉलर के बड़े-बड़े सौदे फिर से लौट रहे हैं। ट्रंप के अनुसार उनकी नीतियों और फैसलों की वजह से विदेशी निवेशक अमेरिका में बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए आगे आ रहे हैं।

America Israel- Iran War: अमेरिकी बाजारों को मजबूती देगी- ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि ब्राउन्सविले पोर्ट पर बनने वाली यह नई रिफाइनरी अमेरिकी बाजारों को मजबूती देगी और देश के ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही यह प्रोजेक्ट अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा असर डालेगा और अरबों डॉलर का आर्थिक लाभ देगा। ट्रंप के अनुसार यह रिफाइनरी ग्लोबल एक्सपोर्ट को भी मजबूत बनाएगी, जिससे अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में स्थिति और बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से हजारों लोगों को नई नौकरियां मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

घोषणा किसने की?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

नई रिफाइनरी कहां बनेगी?

ब्राउन्सविले, टेक्सास में।

डील कितने डॉलर की है?

करीब 300 बिलियन डॉलर।