strait of hormuz/ IMAGE SOURCE:
Donald Trump on India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अमेरिकी लेखक और कमेंटेटर माइकल सैवेज के एक पुराने वीडियो से जुड़ा टेक्स्ट अपने प्लेटफॉर्म पर साझा किया है, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। यह पोस्ट “बर्थराइट सिटिजनशिप” यानी जन्मसिद्ध नागरिकता से जुड़े मुद्दे पर आधारित बताया जा रहा है, जिसे राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कई हिस्सों में साझा किया।
Trump targets India, China opposing birthright citizenship in US
Donald Trump reposts a letter on his Truth Social platform referring to India and others as “hellholes” pic.twitter.com/bbnBouJLCv
— ExtraOrdinary (@Extreo_) April 23, 2026
यह वीडियो माइकल सैवेज ने 1 अप्रैल को अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया था, जिसमें उन्होंने अमेरिकी संविधान और नागरिकता नीति पर विवादित राय दी थी। अपने बयान में उन्होंने जन्म के आधार पर नागरिकता देने की नीति की आलोचना करते हुए आधुनिक समय की परिस्थितियों का हवाला दिया। इस दौरान उन्होंने भारत और चीन जैसे देशों का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया, जिसे लेकर पहले भी आलोचना हो चुकी है। हालांकि उस समय यह वीडियो ज्यादा वायरल नहीं हुआ था और इसे सीमित व्यूज ही मिले थे।
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इस सामग्री को अपने प्लेटफॉर्म पर साझा करने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। आलोचकों का कहना है कि एक देश के शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा ऐसे विवादित और संवेदनशील कंटेंट को बढ़ावा देना अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर नकारात्मक असर डाल सकता है। वहीं, इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है, जहां कई लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना कदम बता रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि, राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की राजधानी में हुई वार्ता के बाद, देश की और पीएम शहबाज की जमकर तारीफ की है।