Dubai International Airport | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Dubai International Airport मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच एक बार फिर सोमवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाद एक बड़ा हमला हुआ है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुएं के गुबार दूर तक देखे गए। इस हमले के बाद एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं
Dubai International Airport दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक, ड्रोन के टकराते ही ईंधन टैंक में जबरदस्त विस्फोट हुआ। एयरपोर्ट के आसपास मौजूद एक फ्यूल टैंक को प्रभावित किया, जिसके बाद सिविल डिफेंस टीमों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
इस धमाका के बाद नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। साथ ही अपील भी की है कि कृपया हवाई अड्डे पर न जाएं। Emirates उपलब्ध होने पर अपडेट साझा करेगा। हम अपने ग्राहकों को उनकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
All flights to and from Dubai have been temporarily suspended. Please do not go to the airport. Emirates will share updates when available. We would like to thank our customers for their understanding and patience. The safety of our passengers and crew is our highest priority and…
— ANI (@ANI) March 16, 2026
Iranian drone strike hit a fuel tank/refueling facility near Dubai International Airport, causing a large fire overnight.
Flight operations were temporarily suspended, causing major disruptions at the airport. pic.twitter.com/4cHyANuWtv
— Clash Report (@clashreport) March 16, 2026
बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच UAE पहले ही ईरान की ओर से कई मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर चुका है, जिनका असर एयरपोर्ट, पोर्ट और तेल सुविधाओं जैसे अहम ढांचों पर पड़ा है। बताया जा रहा है कि ईरान UAE पर 1,800 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन दाग चुका है। हालांकि इनमें से अधिकांश को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक रोक लिया।