उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं

उत्तर-पश्चिमी नेपाल में दो बार आया भूकंप, कोई हताहत नहीं
Modified Date: September 16, 2026 / 12:08 pm IST
Published Date: September 16, 2026 12:08 pm IST

काठमांडू, 16 सितंबर (भाषा) उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंपीय अनुसंधान केंद्र के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 4.5 थी और यह स्थानीय समयानुसार मंगलवार देर रात एक बजकर 51 मिनट पर दर्ज किया गया।

वहीं दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.2 थी, जो स्थानीय समयानुसार सुबह 4:28 बजे आया। इसका केंद्र मुगु जिले के कलाई क्षेत्र के आसपास था।

भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों डोल्पा और जुम्ला में भी महसूस किए गए। हालांकि, इनसे किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली।

नेपाल भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में किसी संभावित आफ्टरशॉक (बाद के झटकों) या ढांचागत नुकसान पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में