भूकंप के जबरदस्त झटके से हिला उत्तर चिली, देश में हफ्ते में दूसरी बार आया भूकंप

Ads

भूकंप के जबरदस्त झटके से हिला उत्तर चिली, देश में हफ्ते में दूसरी बार आया भूकंप

  •  
  • Publish Date - September 6, 2020 / 03:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

सेंटियागो (चिली), छह सितंबर (एपी) चिली के उत्तरी हिस्से में शनिवार को भूकंप का जबरदस्त झटका महसूस किया गया, प्रारंभिक तौर पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गयी है । हालांकि, भूकंप के कारण जान माल का नुकसान होने की फिलहाल सूचना नहीं है ।

देश में पिछले एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब भूकंप का शक्तिशाली झटका महसूस किया गया है ।

ये भी पढ़ें- कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में आज फिर 19 कोरोना संक्रमितों की मौत, 252…

अमेरिकी भूगर्भ सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में ओवाले के आस पास था । यह स्थान राजधानी सेंटियागो से 400 किलोमीटर दूर उत्तर में है । इसने बताया कि भूकंप 30.7 किलोमीटर की गहरायी में आया था ।

चिली के राष्ट्रीय आपात कार्यालय ने बताया कि इस भूकंप के कारण किसी के घायल होने अथवा संपत्ति नुकसान की सूचना नहीं है ।

ये भी पढ़ें- कोरोना संक्रमितों को मोबाइल पर मिल रहे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव होने का…

इससे पहले मंगलवार को भी देश में 6.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था और इसमें किसी तरह की क्षति नहीं हुयी थी ।