नेपाल के हुमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप

Ads

नेपाल के हुमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 09:34 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 09:34 PM IST

(शीरिष बी प्रधान)

काठमांडू, 21 जून (भाषा) नेपाल के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र हुमला जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, अपराह्न 2:32 बजे आए इस भूकंप का केंद्र हुमला जिले के श्रीनगर क्षेत्र में स्थित था।

भूकंप से जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

इससे पहले, इसी महीने नेपाल के पूर्वी कोशी प्रांत के संखुवासभा जिले के च्यामटांग कस्बे में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश