नेपाल में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया
नेपाल में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया
काठमांडू, 29 मार्च (भाषा) नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में शनिवार रात को 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने यह जानकारी दी।
भूकंप से किसी प्रकार की क्षति या जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
स्थानीय समयानुसार रात करीब 11.35 बजे आए भूकंप का केंद्र सिंधुपालचौक के नुलथला खारका क्षेत्र के पास स्थित था, जो काठमांडू से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है।
भूकंप के झटके काठमांडू सहित पड़ोसी जिलों में भी महसूस किए गए।
भाषा गोला रंजन
रंजन

Facebook


