पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में 5.9 तीव्रता का भूकंप

Ads

पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में 5.9 तीव्रता का भूकंप

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 09:14 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 09:14 PM IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 20 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) और पंजाब प्रांतों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके पेशावर तथा इस्लामाबाद सहित कई शहरों में महसूस किए गए।

भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शाम 6:09 बजे (स्थानीय समय अनुसार) आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 101 किलोमीटर की गहराई पर था।

अरब सागर, भारतीय और यूरेशियन विवर्तनिक प्लेट की सीमा पर स्थित होने के कारण पाकिस्तान भूकंप-संभावित क्षेत्र में आता है।

बलूचिस्तान प्रांत में पिछले शुक्रवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इसका केंद्र प्रांत के खुजदार शहर से 86 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था।

इस भूकंप से पहले उसी दिन 3.8 तीव्रता का भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया था, जो खुजदार से 75 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आया और इसका केंद्र 33 किलोमीटर की गहराई में था।

देश में भूकंप के सबसे भीषण झटके 2005 में महसूस किए गए, जिसमें लगभग 74,000 लोग मारे गए थे।

भाषा यासिर माधव

माधव