काठमांडू। नेपाल में आज सुबह भूकंप के झटकों से दहल गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5।8 दर्ज किया गया था। अच्छी खबर है कि इस घटना में अभी तक किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
पढ़ें- गुजरात में चक्रवात ताऊते के कारण जान गंवाने वालों क..
नेपाल के समयानुसार बुधवार सुबह 5:42 बजे आए इस भूकंप का केंद्र काठमांडू से उत्तर-पश्चिम में करीब 113 किलोमीटर दूर था।
पढ़ें- गुजरात में चक्रवात ताऊते के कारण जान गंवाने वालों क…
एजेंसी से बातचीत में सीस्मोलॉजिस्ट डॉक्टर के मुताबिक ‘आज सुबह 5:42 बजे आए भूकंप का केंद्र लामजुंग जिले के भुलभुले में था।’ उन्होंने जानकारी दी, ‘भूकंप की तीव्रता 5।8 दर्ज की गई है।’
पढ़ें- शहीद महेन्द्र कर्मा’ के नाम पर होगा बस्तर विश्वविद…
फरवरी माह में भी नेपाल के लोबुया में तेज भूकंप आया था। उस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5।2 दर्ज की गई थी। इसके बाद फरवरी में ही भारत-नेपाल सीमा पर 4।0 की तीव्रता का भूकंप आया था। अप्रैल की शुरुआत में भी सिक्किम नेपाल बॉर्डर पर 5।4 तीव्रता का भूकंप आया था।