नेशविल में क्रिसमस पर विस्फोट, तीन घायल

नेशविल में क्रिसमस पर विस्फोट, तीन घायल

नेशविल में क्रिसमस पर विस्फोट, तीन घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: December 25, 2020 5:58 pm IST

नेशविल (अमेरिका), 25 दिसंबर (एपी) अमेरिका के नेशविल शहर के कम चहल-पहल वाले क्षेत्र में क्रिसमस की सुबह एक विस्फोट हुआ जिससे आसपास के भवनों की खिड़कियों के कांच टूट गये और उन्हें अन्य नुकसान भी हुआ तथा तीन लोग घायल हो गये। प्रशासन का मानना है कि यह विस्फोट जानबूझकर किया गया है। एफबीआई मामले की जांच कर रहा है।

पुलिस प्रवक्ता डॉन एरोन ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे विस्फोट हुआ और लगता है कि किसी ने जानबूझकर यह धमाका किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस का पहले मानना था कि विस्फोट में कोई वाहन शामिल है।

एरोन ने बताया कि तीन लोग उपचार के लिए अस्पताल ले जाये गये, उनमें किसी की हालत गंभीर नहीं है।

प्रवक्ता जोएल सिसकोविक ने कहा कि एफबीआई घटना की जांच करेगी।

बयूरो ऑफ अल्कोहल,टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव के जांचकर्ता भी घटनास्थल पर हैं।

घटनास्थल पर आग की लपटें और काला धुंआ उठता देखा गया। वैसे, यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है और रेस्तरां तथा कई अन्य खुदरा दुकानें हैं।

इस विस्फोट के चलते आसपास के भवनों में झटका महसूस किया गया और बहुत जोरदार आवाज सुनाई दी।

स्थानीय निवासी बक मैक कॉय ने कहा, ‘‘ यह बम जैसा था। वह वैसा ही बड़ा था।’’

टेन्नेस्सी के गवर्नर बिल ली ने ट्वीट किया कि प्रांत यह पता लगाने के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराएगा कि क्या हुआ और उसके लिए कौन जिम्मेदार है।

एपी राजकुमार अमित

अमित


लेखक के बारे में