ब्रिटेन में बाल यौन शोषण मामले में भारतीय मूल का व्यक्ति दोषी करार
ब्रिटेन में बाल यौन शोषण मामले में भारतीय मूल का व्यक्ति दोषी करार
लंदन, चार अगस्त (भाषा) ब्रिटेन में बाल यौन शोषण मामले में भारतीय मूल के मानव तस्कर समेत एक गिरोह के पांच सदस्यों को दोषी पाया गया है।
जसविंदर सिंह (61) को वेल्स की कैर्नारफॉन क्राउन कोर्ट में तीन महीने चली सुनवाई के बाद सोमवार को मानव तस्करी की साजिश के दो मामलों और गांजा आपूर्ति के एक मामले में दोषी पाया गया।
नॉर्थ वेल्स पुलिस ने कहा कि मामला अप्रैल 2022 से मार्च 2024 के बीच समुद्र किनारे बसे शहर राइल और उसके आसपास के इलाके में तीन नाबालिग लड़कियों के शोषण और दुर्व्यवहार से संबंधित है।
सुनवाई के दौरान अदालत ने बलात्कार, यौन हमला, बच्चों के यौन शोषण, आधुनिक समय की गुलामी से जुड़े अपराधों, मादक पदार्थों की आपूर्ति और न्याय में बाधा डालने के प्रयासों के सबूतों पर गौर किया।
कैर्नारफॉन क्राउन कोर्ट में 25 सितंबर को सजा पर सुनवाई की जाएगी।
भाषा
जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


