भारतवंशी की हत्या के आरोपियों की जानकारी देने पर एफबीआई ने 15,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की
भारतवंशी की हत्या के आरोपियों की जानकारी देने पर एफबीआई ने 15,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की
(ललित के झा)
वाशिंगटन, 17 सितंबर (भाषा) एफबीआई ने भारतीय मूल के परेश कुमार पटेल के अपहरण और हत्या के 2012 के मामले में आरोपियों की जानकारी देने पर 15,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की है।
पटेल को 16 सितंबर, 2012 को वर्जीनिया के चेस्टरफील्ड से अगवा कर लिया गया था।
चार दिन बाद उनका शव सिटी ऑफ रिचमंड में मिला था और उस पर गोलियों के निशान थे।
एफबीआई के मुताबिक 16 सितंबर को एक चश्मदीद ने चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस विभाग को बताया था कि पटेल सुबह करीब छह बजे अपने रेसवे गैस स्टेशन पर पर आए थे, वह जैसे ही वाहन से निकले, उनके पास दो लोग आए।
उन्होंने पटेल को एक वैन में खींच लिया और फिर वाहन को तेजी से वहां से ले गए। घटना के कुछ दिन बाद पटेल का शव मिला था।
भाषा
मानसी दिलीप
दिलीप

Facebook


