न्यूवयार्क: female police officer lap dance अगामी 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस और 1 जनवरी का जश्न मनाया जाएगा। जश्न के लिए दुनियाभर में तैयारी शुरू हो गई है। लेकिन इस जश्न से पहले न्यूयार्क में एक धमाकेदार हॉलीडे पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए थे।
हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥‘𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.
female police officer lap dance मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 44वें प्रीसिंक्ट ऑफिसर लेफ्टिनेंट निक मैकगैरी इस पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन एक महिला पुलिसकर्मी ने उनके साथ अश्लील लैप डांस किया। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही लोग पुलिस अधिकारी की इस हरकत की आलोचना कर रहे।
वीडियो में लेफ्टिनेंट एक कुर्सी लेकर बैठे रहते हैं, तभी उनके पास छोटे कपड़े पहनकर एक महिला पुलिसकर्मी आती है। साथ ही वो लैप डांस शुरू कर देती है। इस दौरान लेफ्टिनेंट ने उसे रोकने के बजाए हंसना शुरू कर दिया, जबकि वहां मौजूद अन्य लोग भी तालियां बजाकर चिल्लाने लगे। उस वक्त तो इस पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई, लेकिन अब इस लैप डांस की काफी आलोचना हो रही है।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि अधिकारी शादीशुदा है और वो शहर के उत्तरी हिस्से में रहता है। सूत्रों ने बताया कि अपने नीचे काम करने वाली महिला के साथ इस तरह की हरकत करना किसी भी अधिकारी को शोभा नहीं देता है। जब महिला उनके साथ डांस कर रही थी, तो उन्होंने उसे हटाने की बजाए गले लगा लिया। इस वजह से पुलिस के उच्च अधिकारी नाराज हैं। हालांकि महिला की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।
Read More: Google पर कहीं इन चीजों को तो Search नहीं कर रहे हैं आप… जाना पड़ सकता है जेल
https://twitter.com/JohnJnich001/status/1472963949784088578