नार्थ कैरोलिना के एक पार्क में लड़ाई सामूहिक गोलीबारी में तब्दील हुई : प्राधिकारी

नार्थ कैरोलिना के एक पार्क में लड़ाई सामूहिक गोलीबारी में तब्दील हुई : प्राधिकारी

नार्थ कैरोलिना के एक पार्क में लड़ाई सामूहिक गोलीबारी में तब्दील हुई : प्राधिकारी
Modified Date: April 20, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: April 20, 2026 10:22 pm IST

विंस्टन-सलेम (अमेरिका), 20 अप्रैल (एपी) नार्थ कैरोलिना के एक पार्क में सोमवार सुबह युवाओं के बीच एक झगड़े के बढ़ने और कई लोगों के एक-दूसरे पर गोली चलाने की घटना के बाद हुई गोलीबारी की घटना पर पुलिस ने कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विंस्टन-सलेम पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि गोलीबारी की घटना सुबह करीब 10 बजे लीनबैक पार्क में हुई, जो जेफरसन मिडिल स्कूल के पास स्थित है। पुलिस ने पीड़ितों की संख्या नहीं बताई और कहा है कि संदिग्ध अभी भी फरार हैं।

नॉर्थ कैरोलिना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने बताया कि गोलीबारी स्कूल में नहीं हुई और घटनास्थल सुरक्षित होने तक स्कूल को बंद कर दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि कई लोगों की पहचान कर ली गई है, जिनमें पीड़ित और संदिग्ध दोनों शामिल हैं और उनका पता लगा लिया गया है, लेकिन सभी का पता लगाने के लिए तलाश जारी है। घटना में शामिल कुछ लोग नाबालिग थे।

एपी अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में