ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजराइली तेल रिफाइनरी के निकट आग जलती दिखी

Ads

ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजराइली तेल रिफाइनरी के निकट आग जलती दिखी

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 03:32 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 03:32 PM IST

दुबई, 30 मार्च (एपी) उत्तरी इजराइल के हाइफा शहर में एक तेल रिफाइनरी पर सोमवार को आग लग गई। घटनास्थल की वीडियो फुटेज में यह आग दिख रही है।

वीडियो में एक बड़े रिफाइनरी टैंक में आग की लपटें और घना काला धुआं दिखाई दिया, जिसे इजराइल की अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं ने जल्दी ही बुझा दिया।

यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आग मिसाइल हमले से लगी थी या किसी मलबे के गिरने से।

इजराइल में केवल दो ही रिफाइनरियां हैं और यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजराइल ने ईरान के साउथ पार्स प्राकृतिक गैस क्षेत्र और अन्य पेट्रोकेमिकल स्थलों पर हमले किए हैं।

एपी जोहेब सुरेश

सुरेश