अफगानिस्तान में तालिबान राज : काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग, देश छोड़कर भाग रहे नागरिक, देखें खौफनाक वीडियो
Taliban rule in Afghanistan: काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग, देश छोड़कर भाग रहे नागरिक, देखें खौफनाक वीडियो...
Firing at Kabul Airport
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के साथ ही अब यहां हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। यहां काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग हुई है। जिसके चलते कई उड़ाने रोक दी गई है। वहीं दूसरी ओर लोग अब देश छोड़कर भाग रहे हैं। लोगों को ये डर है कि तालिबान फिर से नागरिकों के साथ क्रूरता जैसी हरकत को अंजाम देगा।
Read More News: इस राज्य के गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा, हिंसक घटनाओं के बीच सीएम को भेजा Resignation
बता दें कि तालिबान का अफगानिस्तान के 65 फीसदी इलाके पर कब्जा हो गया है। सबसे पहले देश के मंत्रियों और नेता फरार हो गए। इसके बाद राष्ट्रपति भी देश छोड़कर चले गए। वहीं अब यहां तालिबान हुकूमत के चलते लोगों में आतंक है।
View this post on Instagram
Read More News: कल से प्रारंभ होगी भाजपा की आर्शीवाद यात्रा, 17 अगस्त को देवास से शुरू होगी केंद्रीय मंत्री सिंधिया की यात्रा
तालिबान के एक अधिकारी ने कहा है कि विद्रोही संगठन जल्द ही काबुल स्थित राष्ट्रपति परिसर से अफगानिस्तान को इस्लामी अमीरात बनाने की घोषणा करेगा। वहीं सेना प्रमुख बर्खास्त कर दिए गए हैं। इधर काबुल में अमेरिकी दूतावास के पास दो बड़े धमाके हुए हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Read More News: दिग्विजय सिंह ने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामाग्री पहुंचाने वाले कलेक्टर को बताया भाजपा का ऐजेंट, नरोत्तम मिश्रा को बताया बधाई का पात्र
https://twitter.com/JawadSukhanyar/status/1427087901511278592
अमेरिका ने अपने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर छिपने के लिए कहा है। इस घटनाक्रम पर पूरी दुनिया की नजर है और आज UNSC की आपात बैठक भी होने जा रही है। जिसमें अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर चर्चा होगी।
Read More News: सरकार ने पहली तिमाही में नहीं लिया कोई कर्ज, 4 साल बाद दिखा वित्तीय प्रबंधन का असर

Facebook


