कोलकाता से आयातित सामान लेकर पहली मालगाड़ी नेपाल के बिराटनगर पहुंची

कोलकाता से आयातित सामान लेकर पहली मालगाड़ी नेपाल के बिराटनगर पहुंची

कोलकाता से आयातित सामान लेकर पहली मालगाड़ी नेपाल के बिराटनगर पहुंची
Modified Date: July 21, 2026 / 12:45 am IST
Published Date: July 21, 2026 12:45 am IST

काठमांडू, 20 जुलाई (भाषा) कोलकाता बंदरगाह से सोमवार को नेपाल के बिराटनगर पहली बार मालगाड़ी पहुंची। इसी के साथ भारत से नेपाल के पूर्वी सीमावर्ती शहर तक रेल-आधारित माल ढुलाई की शुरुआत हुई।

अधिकारियों ने बताया कि किसी तीसरे देश से आयातित सरसों के 40 कंटेनर लेकर मालगाड़ी बिराटनगर शहर के बुद्धनगर स्थित एकीकृत जांच चौकी पर पहुंची।

द्विपक्षीय व्यापार और पारगमन समझौते के तहत, भारत ने नेपाल को तीसरे देशों के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अपने रेल, सड़क और जल नेटवर्क का इस्तेमाल करने की सुविधा दी है।

अधिकारियों ने बताया कि तीन साल पहले रेल कार्गो सेवा शुरू होने के बाद से यह पहली बार है जब कोई मालगाड़ी सीधे कोलकाता से बिराटनगर पहुंची है।

अब तक, बीरगंज ही नेपाल-भारत सीमा का एकमात्र ऐसा स्थान था जहां तीसरे देशों से आयातित सामान के लिए मालगाड़ी की सुविधा थी।

भाषा धीरज रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में