Donald Trump Tariff: ट्रंप का बड़ा फैसला, इस देश के सामान पर लगाया 50% का टैरिफ, जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर क्यों फोड़ा वसूली बम?

Donald Trump Tariff: ट्रंप का बड़ा फैसला, इस देश के सामान पर लगाया 50% का टैरिफ, जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर क्यों फोड़ा वसूली बम?

Donald Trump Tariff: ट्रंप का बड़ा फैसला, इस देश के सामान पर लगाया 50% का टैरिफ, जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर क्यों फोड़ा वसूली बम?

Donald Trump Tariff | Photo Credit: AI

Modified Date: July 21, 2026 / 07:37 am IST
Published Date: July 21, 2026 7:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • कनाडाई सामानों पर 50% टैरिफ लागू
  • ट्रंप का बड़ा फैसला
  • बढ़ा व्यापारिक तनाव

वॉशिंगटन: Donald Trump Tariff अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने कनाडा से आयात होने वाली विभिन्न वस्तुओं पर 50 प्रतिशत सीमा शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा (Trump Canada Tariff) की है। ट्रंप ने कहा कि कनाडा ने अमेरिकी ऑटो, शराब और डेयरी उत्पादों के साथ गलत व्यवहार किया है। ऐसे में वह कनाडाई सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा रहे हैं। ट्रंप के इस फैसले के बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ (US Canada Trade War) सकता है।

30 दिनों में लागू होंगे टैरिफ

Donald Trump Tariff दरअसल, सोमवार को ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले कई तरह के सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के आदेश पर साइन किए हैं। जिसमें ऊर्जा उत्पाद, पोटाश, मछली और जरूरी खनिज शामिल नहीं होंगे। लेकिन इसमें वे सामान शामिल होंगे जिन्हें पहले यूनाइटेड स्टेट्स-मेक्सिको-कनाडा एग्रीमेंट (USMCA) के तहत आयात कर से छूट मिली हुई थी। साथ ही ट्रंप ने कहा कि टैरिफ 30 दिनों में लागू हो जाएंगे और इनमें “वाइन से लेकर हॉकी स्टिक और सीमेंट तक के उत्पाद” शामिल होंगे।

फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में मिले दोनों नेता

आपको बता दें कि ट्रंप के इस फैसले से पहले फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के साथ बैठकर ट्रंप ने मैच देखा। ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि मैच के दौरान उनकी मुलाकात, व्यापार और टैरिफ पर चर्चा करने के लिए कोई आधिकारिक दौरा नहीं था। मार्क कार्नी ने खुले तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति को चुनौती दी है और दूसरे देशों के साथ कनाडा के व्यापारिक संबंध बढ़ाने की कोशिश की है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।