बर्लिन, 29 जून (एपी) उत्तरी जर्मनी के स्टेड शहर में सोमवार को हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जर्मनी की समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
खबर में कहा गया है कि तत्काल पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक शहर के बाहरी इलाके में अभियान जारी था।
स्टेड की आबादी करीब 50 हजार है और यह हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित है।
एपी धीरज दिलीप
दिलीप