पाकिस्तान में पांच आतंकवादी मारे गए

Ads

पाकिस्तान में पांच आतंकवादी मारे गए

  •  
  • Publish Date - January 25, 2021 / 12:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

पेशावर, 25 जनवरी (भाषा) पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के अशांत पश्चिमोत्तर इलाके में गुप्त कार्रवाई कर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के दो कमांडर सहित पांच आतंकवादियों को मार गिराया।

सेना के मीडिया प्रकोष्ठ इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर)ने एक बयान में बताया कि अफगानिस्तान सीमा के नजदीक कबायली उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली और कसूर इलाके में कार्रवाई की गई।

बयान के मुताबिक कार्रवाई में आतंकवादियों के दो कमांडर मारे गए हैं जिनकी पहचान टीटीपी (एकेके गुट) के सैयद रहीम उर्फ आबिद और टीटीपी (गोहर गुट) के सैफुल्ला नूर के तौर पर की गई है।

आईएसपीआर ने बताया कि आबिद सुरक्ष बलों के खिलाफ 17 आतंकवादी घटनाओं में वांछित था।

भाषा धीरज नरेश

नरेश