न्यूजीलैंड के बाद ब्रिटेन में पांच मस्जिदों पर हमला, तोड़फोड़ करने वालों की तलाश में पुलिस

न्यूजीलैंड के बाद ब्रिटेन में पांच मस्जिदों पर हमला, तोड़फोड़ करने वालों की तलाश में पुलिस

न्यूजीलैंड के बाद ब्रिटेन में पांच मस्जिदों पर हमला, तोड़फोड़ करने वालों की तलाश में पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: March 22, 2019 4:40 am IST

ब्रिटेन। न्यूजीलैंड के मस्जिदों में हमले के बाद बर्मिंघम स्थित पांच मस्जिदों में भी हमला किया गया है। रात के वक्त हुए हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एंटीटेर्रिस्ट स्क्वॉड मामले की जांच में जुट गया है। यहां बर्चफील्ड सड़क पर जामे मस्जिद में तोड़फोड़ की सूचना मिली है। वहीं एर्डिगटन स्थित मस्जिद में भी तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

पढ़ें-निर्माणाधीन इमारत गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे हो…

बतादें न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले के बाद ऐसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। पुलिस अफसर दोनों घटनाओं को देखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं। बतादें क्राइस्टचर्च हमले में 49 लोगों की जान चली गई थी। एंटी टेर्रिस्ट स्क्वॉड वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनका दावा है जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

पढ़ें-बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की 5 लोकसभा सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशी, जा…

क्राइस्ट चर्चा स्थित मस्जिद में हमले के बाद ब्रिटेन में के सभी प्रार्थना स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसा ब्रिटेन के पुलिस अफसरों का कहना है। ऐसी जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, पुलिस इन जगहों पर लगातार गश्त कर रही है।


लेखक के बारे में