दुबई, 28 फरवरी (एपी) ईरान ने शनिवार को कहा कि इजराइल-अमेरिका के हवाई हमलों में देश के दक्षिणी क्षेत्र स्थित एक बालिका विद्यालय की पांच छात्राएं मारी गईं। यह इन हमलों में मौतों का पहला पुष्ट आंकड़ा है।
सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने कहा कि यह हमला ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मीनाब शहर में हुआ जहां ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी’ गार्ड का एक अड्डा है।
अमेरिका और इज़राइल दोनों ने ही अभी तक इस अभियान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
एपी नेत्रपाल पवनेश
पवनेश