मॉस्को, 28 फरवरी (एपी) रूस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ईरान पर अमेरिकी-इजराइल हमलों की निंदा करते हुए इसे ‘‘संयुक्त राष्ट्र के एक संप्रभु एवं स्वतंत्र सदस्य देश के खिलाफ पूर्व नियोजित और अकारण की गई सशस्त्र आक्रामकता’’ बताया तथा सैन्य अभियान को तत्काल रोकने और कूटनीति की ओर लौटने की मांग की।
मंत्रालय ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि वाशिंगटन और तेल अवीव ईरानी परमाणु कार्यक्रम के बारे में चिंताओं की आड़ में तेहरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं।
इसने कहा कि हमलों से क्षेत्र में ‘‘मानवीय, आर्थिक और संभवतः रेडियोधर्मी तबाही’’ का खतरा है तथा अमेरिका और इजराइल पश्चिम एशिया को काबू न किए जा सकने वाले टकराव की ओर धकेलना चाहते हैं।
रूस ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के सुरक्षा उपायों के तहत आने वाले परमाणु संयंत्रों पर बमबारी को ‘‘अस्वीकार्य’’ बताया और कहा कि वह शांतिपूर्ण समाधान में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। इसने तनाव बढ़ने के लिए पूरी तरह अमेरिका और इज़राइल को जिम्मेदार ठहराया।
एपी नेत्रपाल पवनेश
पवनेश