Tejashvi Yadav Rajya Sabha News: तेजस्वी यादव करेंगी दिल्ली की सियासत!.. जाएंगे राज्यसभा!.. लेकिन इन दलों का चाहिए होगा सपोर्ट

Ads

Tejashvi Yadav Rajya Sabha News: राजद बैठक के बीच तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज, बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल।

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 04:50 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 04:50 PM IST

Tejashvi Yadav Rajya Sabha News || Image- The News Mill File

HIGHLIGHTS
  • तेजस्वी के राज्यसभा जाने के कयास
  • राजद की अहम बैठक आज
  • पांचवीं सीट पर दिलचस्प मुकाबला

पटना: देशभर में खाली हो रही राज्यसभा की सीटों को लेकर सियासी दलों के बीच गहमा-गहमी शुरू हो चुकी है। तय सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित करने के साथ-साथ राजनीतिक दल जोड़तोड़ में भी जुटे हुए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा अपने उम्मीदवारों को उच्च सदन तक पहुंचाया जा सके। (Tejashvi Yadav Rajya Sabha News) बहरहाल, इस बीच बिहार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिल रही है कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के शीर्ष नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राज्यसभा जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी विधायकी छोड़नी पड़ सकती है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सियासी पंडितों का मानना है कि तेजस्वी बिहार की राजनीति से निकलकर दिल्ली की सियासत में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

क्यों लगाए जा रहे हैं कयास?

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल की एक अहम बैठक 10 सर्कुलर रोड पर आयोजित की जानी है। रविवार शाम होने वाली इस बैठक में राजद के विधायक, एमएलसी, संगठन के नेता और लोकसभा व राज्यसभा सांसद मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक तेजस्वी यादव की संभावित उम्मीदवारी को लेकर बुलाई गई है। अगर इस फैसले पर मुहर लगती है, तो तेजस्वी को अपनी राघोपुर विधानसभा सीट छोड़नी पड़ सकती है। ऐसे में राजद इस सीट से लालू परिवार के किसी सदस्य को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

बिहार की 5 राज्यसभा सीटें हो रहीं खाली

बिहार में पांच राज्यसभा सीटें रिक्त होने जा रही हैं, जिन पर चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इन सीटों में वर्तमान में एनडीए और आरजेडी दोनों के सांसद शामिल हैं। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर एनडीए को बढ़त मानी जा रही है, जबकि पांचवीं सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। (Tejashvi Yadav Rajya Sabha News) इस सीट के लिए किसी भी पक्ष के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। यदि आरजेडी या महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार उतारा जाता है, तो चुनाव मुकाबले में जा सकता है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले ही राज्यसभा में विपक्ष की ओर से प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर चुके हैं। अब लालू प्रसाद यादव ने उम्मीदवार चयन के लिए पार्टी की बैठक बुलाई है। इससे साफ संकेत मिलता है कि महागठबंधन एनडीए के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के मूड में है।

तेजस्वी को चाहिए ओवैसी और मायावती का साथ

बिहार विधानसभा में आरजेडी और उसके सहयोगी दलों के विधायकों की संख्या राज्यसभा की एक सीट के लिए जरूरी आंकड़े से कम बताई जा रही है। ऐसे में अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए महागठबंधन को अन्य दलों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है। इसी कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और मायावती की बहुजन समाज पार्टी के विधायकों का समर्थन अहम माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

New Rules 1st March 2026: 1 मार्च से सुबह-सुबह बदल जाएंगे LPG और ट्रेन टिकट के रूल, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!  

Q1. क्या तेजस्वी यादव राज्यसभा जा सकते हैं?

राजद की बैठक के बाद उनके राज्यसभा जाने की संभावना जताई जा रही है।

Q2. क्या तेजस्वी को विधायकी छोड़नी पड़ेगी?

हाँ, राज्यसभा जाने पर उन्हें राघोपुर विधानसभा सीट छोड़नी पड़ सकती है।

Q3. पांचवीं राज्यसभा सीट पर मुकाबला क्यों दिलचस्प है?

किसी भी पक्ष के पास स्पष्ट बहुमत नहीं, समर्थन जुटाना होगा।