प्रमुख समाचार चैनल के पूर्व एंकर का निधन, युद्ध में रिपोर्टिंग कर बनाई थी खास पहचान

समाचार चैनल ‘सीएनएन’ के पूर्व प्रस्तोता बर्नार्ड शॉ का निधन हो गया है। वह 82 वर्ष के थे।

प्रमुख समाचार चैनल के पूर्व एंकर का निधन, युद्ध में रिपोर्टिंग कर बनाई थी खास पहचान

young man beat own mother & father, one died and one critical

Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: September 9, 2022 9:46 am IST

Former CNN presenter Bernard Shaw passes away: न्यूयॉर्क (अमेरिका), 9  सितंबर (एपी) समाचार चैनल ‘सीएनएन’ के पूर्व प्रस्तोता बर्नार्ड शॉ का निधन हो गया है। वह 82 वर्ष के थे।

अश्वेत पत्रकार को राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान आक्रामक सवाल करने और 1991 में बगदाद से खाड़ी युद्ध की शांतिपूर्वक ‘रिपोर्टिंग’ करने के लिए पहचाना जाता है।

read more: ये कैसा उर्दू का स्कूल… जहां एक भी नहीं है इस भाषा के शिक्षक, छात्रों का भविष्य अधर में

‘सीएनएन’ के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम जॉनसन के अनुसार, निमोनिया से जुझ रहे शॉ का बुधवार को वाशिंगटन के एक अस्पताल में निधन हो गया।

Former CNN presenter Bernard Shaw passes away: समाचार चैनल ‘सीबीएस’ और ‘एबीसी’ के लिए भी बतौर समाचार प्रस्तोता काम कर चुके शॉ 1980 में ‘सीएनएन’ के साथ जुड़े थे। उस समय उन्हें ‘सीएनएन’ का मुख्य प्रस्तोता बनाया गया था।

read more:  नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने

वह 61 वर्ष की आयु में 2001 में सेवानिवृत्त हो गए थे।

‘सीएनएन’ के पत्रकार जॉन किंग ने ट्विटर पर शॉ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘‘ मृदुभाषी होने के साथ एक बुलंद आवाज के धनी। वह कई लोगों के पथप्रदर्शक व प्रेरणा स्रोत थे।’’

सीएनएन के वर्तमान मुख्य कार्यकारी क्रिस लिच ने भी शॉ को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com