फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

Ads

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 03:26 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 03:26 PM IST

द हेग, 23 अप्रैल (एपी) अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा।

आरोप है कि दुतेर्ते के कार्यकाल के दौरान मादक पदार्थ-रोधी अभियानों में कार्रवाई के नाम पर अत्याचार किए गए।

तीन न्यायाधीशों की पीठ ने सर्वसम्मति से पाया कि यह मानने के लिए पर्याप्त आधार हैं कि पहले दक्षिणी फिलीपीन के दवाओ शहर के महापौर के रूप में और फिर राष्ट्रपति पद पर रहते हुए दुतेर्ते दर्जनों हत्याओं के लिए जिम्मेदार थे।

दुतेर्ते (80) को पिछले साल फिलीपीन में गिरफ्तार किया गया था और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताओं के कारण अदालती कार्यवाही में देरी हुई है।

एपी शफीक प्रशांत

प्रशांत